1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान-'देखना, अब अतीक के नाबालिग बच्चों की भी हत्या हो जाएगी'

VIDEO: सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान-'देखना, अब अतीक के नाबालिग बच्चों की भी हत्या हो जाएगी'

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 16, 2023 10:23 am IST,  Updated : Apr 16, 2023 01:18 pm IST

अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या की खबर पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। यादव ने कहा है कि अब देखना अतीक के नाबालिग बच्चों की भी हत्या हो जाएगी। देखें वीडियो-

sp leader ram gopal yadav big statement- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान Image Source : FILE PHOTO

इटावा: अतीक और उसके भाई अशरफ की सरेआम की गई हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि अतीक और उनके भाई अशरफ की हत्या पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से की गई है। यादव ने प्रदेश की बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से कहा था कि मिट्टी मे मिला देंगे, यह एक तरह से मुख्यमंत्री का आदेश या फरमान था। जो कुछ हुआ है यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। रामगोपाल ने कहा कि इलाहाबाद में चर्चा है कि अतीक के नाबालिग बच्चों की भी हत्या हो जाएगी।

रामगोपाल यादव का बड़ा आरोप

रामगोपाल यादव ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के खात्मे की तरफ ले जाने वाली घटना है और राजशाही में ही ऐसा होता था, जहां राजा ही सब कुछ होता था। अब देश उसी तरफ जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक को मारा गया है। अतीक को तो सिर्फ एक केस में ही सजा हुई थी, लेकिन मीडिया ने अतीक को माफिया बना दिया था। 

मुख्य मंत्री के कुछ निकट के बड़े अधिकारी माफियाओं के साथ मिले हुए हैं और वही ये व्यापर कर रहे हैं। उन्हीं के हाथों यह सब होना था। अगर जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े से बड़े लोग फंस जायेंगे। अतीक 89, 91, 93 में निर्दलीय विधायक बने थे, फूलपुर से सपा से सांसद रहे तो क्या कोई गुंडा बदमाश इतने चुनाव जीत सकता है।

देखें वीडियो

 

अतीक का मैं डिफेंस नही कर रहा लेकिन भारत का संविधान किसी को पकड़ कर मारने की इजाजत नहीं देता है। सरकार का काम होता है कि कानून व्यवस्था के माध्यम से लोगों को गलत है तो फांसी पर लटका दे, लेकिन पुलिस को अधिकार नहीं है कि किसी को पकड़ कर मार दे।

ये भी पढ़ें: 

सरेआम मारा गया यूपी का माफिया डॉन अतीक अहमद, पूरे 101 केस, जानें कैसे बना था गैंगस्टर से सांसद

20 गोलियां, 18 सेकेंड... और ढेर हो गए अतीक-अशरफ, जानें हत्याकांड के एक-एक सेकेंड का घटनाक्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।