1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी के बाद पत्नी को छोड़कर हुआ फरार, 700 किमी दूर जाकर बीवी ने खोजा; वहां से भी छोड़कर भागा पति

शादी के बाद पत्नी को छोड़कर हुआ फरार, 700 किमी दूर जाकर बीवी ने खोजा; वहां से भी छोड़कर भागा पति

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 07, 2025 11:17 am IST,  Updated : Jan 07, 2025 11:17 am IST

यूपी के अलीगढ़ जिले से अपने पति को खोजते-खोजते एक महिला बलिया पहुंची। यहां उसे उसका पति तो मिल गया, लेकिन वह उसे फिर से वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।

बैंक में बैठकर रोती रही महिला।- India TV Hindi
बैंक में बैठकर रोती रही महिला। Image Source : INDIA TV

बलिया: जिले के बांसडीह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अचानक बैंक में पहुंची और बिलख-बिलख कर रोने लगी। आस-पास के लोगों ने जब पता किया तो ये मालूम हुआ कि उसका पति इसी बैंक का मैनेजर है। दोनों ने साल 2023 में यूपी के अलीगढ़ जिले में शादी की थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उसे छोड़कर खुद बलिया आ गया। इसके बाद किसी तरह से वह अपने पति को ढूंढते-ढूंढते यहां तक आई है। हालांकि इसके बावजूद महिला जिसे अपना पति बता रही है, उसने महिला को बैंक में ही छोड़ दिया और खुद वहां से चला गया। 

10-12 साल तक रिलेशनशिप में रहा 

दरअसल, बैंक पहुंच कर अपनी पीड़ा बताने वाली महिला ने अपना नाम अंजली बताया है। पीड़ित महिला अंजली ने रोते बिलखते अपनी प्रेम कहानी बताई। उसने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले उसका पति अलीगढ़ के एक बैंक में कार्यरत था। अंजली के मोबाईल नम्बर के जरिए प्रदीप ने उस समय पहले बात की और फिर अपने प्रेम जाल में फंसाया। वह अंजली के साथ 10 से 12 वर्षों तक रिलेशनशिप में रहा। साल 2023 में दोनों ने शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति चोरी-चोरी ट्रान्सफर करा के खुद बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र कथौली ब्रांच में आ गया।

बैंक में ही छोड़कर हुआ फरार

महिला ने बताया कि जब उसके पति का कोई पता नहीं चला तो वह किसी तरह से जानकारी लगाकर यहां तक पहुंची। पत्नी अंजली अलीगढ़ से अपने पति प्रदीप को ढूंढते-ढूंढते बलिया पहुंची गई। पत्नी के बैंक में पहुंचते ही उसका पति बैंक मैनेजर उसे वहीं बैंक में ही छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। मैनेजर पति के द्वारा पत्नी को बैंक में छोड़कर जाने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान पत्नी बैंक में ही बैठी रही और देर शाम तक बैंक का मेन गेट खुला रहा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को लेकर बांसडीह थाना आई। (इनपुट- अमित कुमार)

यह भी पढ़ें-

प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, घर पर जारी है अनशन

मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म, खाली पड़े हॉस्टल में सहकर्मी ने ही की घिनौनी हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।