1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब स्कूलों में जाकर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गाइड करेंगे अधिकारी, योगी सरकार की नई पहल

अब स्कूलों में जाकर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गाइड करेंगे अधिकारी, योगी सरकार की नई पहल

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 08, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 06:10 pm IST

छात्रों के मार्गदर्शन के लिए सीएम योगी की सरकार ने नई पहल की है। इसके अंतर्गत अधिकारी जिले के स्कूलों में जा-जाकर छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गाइड करेंगे।

छात्रों के लिए योगी...- India TV Hindi
छात्रों के लिए योगी सरकार ने नई पहल की है। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

योगी सरकार ने 12वीं के छात्रों के लिए नई पहल की है। इसके तहत अब IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने स्कूलों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे। छात्रों से संवाद में UPSC,  NDA, JEE, NEET और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, अधिकारी छात्रों को उच्च शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप के अवसर के बारे में भी जानकारी देंगे। हर महीने की 5 तारीख तक सरकार को इन कार्यक्रमों की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

IAS-IPS और IFS अधिकारियों से होगा छात्रों का संवाद

योगी सरकार की नई पहल के तहत अब हर माह विद्यार्थियों से IAS-IPS और IFS अधिकारियों को संवाद करना होगा। इससे इंटरमीडिएट के छात्रों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन मिलेगा। इस संवाद में UPSC, UPPSC, UPSSSC, NDA, JEE, NEET और CUET की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी।

हर महीने शासन को भेजी जाएगी कार्यक्रमों की रिपोर्ट

इसमें वरिष्ठ अधिकारी, स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के मौकों के बारे में बताएंगे। जिलाधिकारी हर माह अधिकारियों के विद्यालय भ्रमण का कार्यक्रम तैयार करेंगे। मंडलायुक्त समय-समय पर कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और DIO​​S समन्वय बनाएंगे। इसके बाद, हर माह की 5 तारीख तक शासन को कार्यक्रमों की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे छात्र

इन संवाद कार्यक्रमों में सवाल-जवाब और सहभागितापूर्ण चर्चा को प्रॉयरिटी दी जाएगी। स्टूडेंट, अधिकारियों से फ्यूचर, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्न पूछ सकेंगे। अफसरों के अनुभव और जीवन संघर्ष, स्टूडेंट्स को प्रेरित करने का काम करेंगे। इन कार्यक्रमों में लक्ष्य निर्धारण, करियर प्लानिंग, प्रभावी स्टडी मैथेड, टाइम मैनेजमेंट और खुद पर अनुशासन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

स्टूडेंट्स को दी जाएगी युवाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी

इसके अलावा, फाइनेंशियल एंड कम्युनिकेशन स्किल्स, साइबर सिक्योरिटी, नशामुक्ति, स्ट्रेस मैनेजमेंट और आत्मविश्वास विकास जैसे विषय भी कार्यक्रम का भाग होंगे। साथ ही, छात्रों को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की युवा-केंद्रित योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। इससे पहले, हाल ही में CM योगी ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।