1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. चुनाव
  4. देखिये इंडिया टीवी के पत्रकार पर नंदीग्राम में हुआ हमला, शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर फेंके गए पत्थर
Published : Apr 01, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 02:01 pm IST

देखिये इंडिया टीवी के पत्रकार पर नंदीग्राम में हुआ हमला, शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर फेंके गए पत्थर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पत्रकारों पर हमला हुआ है। इंडिया टीवी के पत्रकार पवन नारा की गाड़ी पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके हैं। नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के काफिले के पीछे जब इंडिया टीवी की गाड़ी चल रही थी तो उस समय प्रदर्शनकारियों ने शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर पत्थर फेंके और उसके पीछे चल रही मीडिया की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। पत्थरबाजी की वजह से इंडिया टीवी संवाददाता पवन नारा को चोटें आई हैं। अन्य मीडिया कर्मियों को भी चोटें लगी हैं। यह हमला शतंगाबाड़ी के पास हुआ है।

Advertisement