Published : Aug 04, 2021 07:14 am IST, Updated : Aug 04, 2021 07:40 am IST
कर्नाटक में आज हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के दो दिन बाद 28 जुलाई को बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की सूची बुधवार सुबह को भेजेगा उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें सुबह को सूची मिल जाती है तो शपथग्रहण बुधवार को ही किया जाएगा।