1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. आज दिल्ली में शरद पवार से मिलेंगे संजय राउत
Published : Mar 21, 2021 09:48 am IST,  Updated : Mar 21, 2021 09:48 am IST

आज दिल्ली में शरद पवार से मिलेंगे संजय राउत

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की धमाकेदार चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मचा है। चिट्ठी के चौंकाने वाले खुलासे के बाद बीजेपी एक्शन में है। बीजेपी आज दो जगहों पर प्रदर्शन करेगी।मुंबई में सुबह साढ़े दस बजे महाराष्ट्र बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में प्रविण दरेकर सहित बीजेपी के दूसरे नेता शामिल होंगे। दूसरा विरोध प्रदर्शन सुबह साढ़े ग्यारह बजे स्वामी नारायण मंदिर के पास दादर इलाके में होगा। इस विरोध प्रदर्शन में मुंबई बीजेपी के कई प्रमुख नेता भी हिस्सा लेंगे।

Advertisement