1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. दिल्ली हिंसा: पुलिस ने लगाई थी बस में आग? जानिए, क्या है सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच
Published : Dec 16, 2019 01:02 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 01:31 pm IST

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने लगाई थी बस में आग? जानिए, क्या है सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच

नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया के आसपास के इलाकों में जमकर हिंसा और आगजनी हुई। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई जिनमें 4 बसें भी शामिल थीं। इस हिंसा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनमें से एक वीडियो ऐसा था जिसमें पुलिसकर्मी कैन में कुछ भरकर बस के अंदर फेंक रहे थे। इसी घटना की तस्वीरों के आधार पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि बसों में आग दिल्ली पुलिस ने लगाई थी। आइए, हम जानते हैं कि आखिर सच क्या है।

Advertisement