Published : Jul 28, 2021 06:42 am IST, Updated : Jul 28, 2021 06:42 am IST
बसवराज बोम्मई आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक बीजेपी विधायक दल ने मंगलवार को बसवराज बोम्मई को अपना नया नेता चुन लिया और वह सूबे के नए मुख्यमंत्री होंगे। बोम्मई निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरपप्पा की जगह लेंगे। विधायक दल की बैठक में बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और किशन रेड्डी भी शामिल थे। 61 वर्षीय बोम्मई येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गौरतलब है कि बैठक से पहले लिंगायत नेता और कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री का पद संभाल रहे बसवराज बोम्मई ने धर्मेंद्र प्रधान और किशन रेड्डी से मुलाकात की थी।