1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. #BoycottNetflix हुआ ट्विटर पर ट्रेंड, तेलुगू फिल्म 'कृष्णा एंड हिज लीला' फिल्म पर भड़के यूजर्स

#BoycottNetflix हुआ ट्विटर पर ट्रेंड, तेलुगू फिल्म 'कृष्णा एंड हिज लीला' फिल्म पर भड़के यूजर्स

 Published : Jun 30, 2020 12:09 am IST,  Updated : Jun 30, 2020 12:09 am IST
#BoycottNetflix हुआ ट्विटर पर ट्रेंड- India TV Hindi
#BoycottNetflix हुआ ट्विटर पर ट्रेंड Image Source : INSTAGRAM

नेटफ्लिक्स इंडिया एक बार फिर सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स को ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर बॉयकॉट नेटफ्लिक्स ट्रेंड हो रहा है, और इसकी वजह है तेलुगू फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में कृष्णा नाम के एक लड़के की कहानी है जिसकी कई सारी गर्लफ्रेंड होती हैं, वहीं उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का नाम तो राधा होता है। लोग इस फिल्म के किरदार कृष्णा की तुलना भगवान श्री कृष्ण से कर रहे हैं, और इस वजह से लोग काफी गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि नेटफ्लिक्स सेक्शुअल कंटेंट के साथ हमारी धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

ट्विटर पर गुस्से वाले ट्वीट्स के साथ खूब सारे मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।  देखिए-

तेलुगू फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला में तेलुगू एक्टर सिद्धू जोनालगड्डा, श्रद्धा श्रीनाथ, सीरत कपूर, शालिनी वाद्निकट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रविकांत पेरेपू ने किया है। वही इस फिल्म का प्रोडक्शन संजय रेड्डी और बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबाती ने किया है। फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला, 25 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।