1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरोना के कहर के बीच '3 इडियट्स' का सीन हुआ वायरल, 'भगवान इस वायरस को उठा ले..'

कोरोना के कहर के बीच '3 इडियट्स' का सीन हुआ वायरल, 'भगवान इस वायरस को उठा ले..'

 Published : Mar 24, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 07:28 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं।

corona virus latest update- India TV Hindi
आमिर खान की फिल्म का सीन हुआ वायरल

पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस घातक महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो और मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' का एक सीन खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शरमन जोशी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर 'वायरस' को खूब खरीखोटी सुना रहे हैं। फिल्म का वो सीन आज के हालात पर काफी सटीक बैठता है।

इस सीन में आमिर खान और शरमन जोशी सीढ़ी पर बैठे हुए हैं। राजू का किरदार निभा रहे शरमन नशे में कह रहे हैं, 'भगवान मैं नॉनवेज खाना छोड़ दूंगा.. हजारों अगरबत्ती जलाऊंगा.. बस इस वायरस को उठा ले.. नर्क में जलाओ उसे.. पकौड़े बनाओ उसके।'

लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- 'खुद के साथ घरवालों को भी अस्पताल पहुंचा दोगे...'

'3 इडियट्स' फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। मूवी में आमिर खान के अलावा शरमन जोशी, आर माधवन, बोमन ईरानी और करीना कपूर सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 500 के ऊपर पहुंच गया है, जबकि 10 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।