1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वायरल हो रही विराट कोहली के हमशक्ल की फोटो, फैंस बोले- 'भाई एकदम तुम्हारे माफिक'

वायरल हो रही विराट कोहली के हमशक्ल की फोटो, फैंस बोले- 'भाई एकदम तुम्हारे माफिक'

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2020 12:00 pm IST,  Updated : May 27, 2020 12:00 pm IST

पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने तुर्की का एक एक्टर की तस्वीर शेयर की है जो हूबहू विराट कोहली जैसे दिखते हैं।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : INSTAGRAM
सोशल मीडिया पर इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के एक हमशक्ल की फोटो वायरल हो रही है। तुर्की का एक एक्टर हूबहू  विराट की तरह दिखता है और इसकी तस्वीर हाल ही में पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने शेयर की थी। दरअसल आमिर 2014 में आया  एक तुर्की सीरियल देख रहे थे कि सीरियल में उन्हें एक कलाकार हूबहू विराट की तरह दिखा। वो चौंक गए औऱ उन्होंने उस एक्टर की तस्वीर सोशल  मीडिया पर शेयर की। तबसे ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
आइए आपको बताते हैं इसके बारे में कुछ और डिटेल्स। तुर्की में 2014 में रिलीज हुए इस सीरियल का नाम है ' Dirilis Ertugrul  Ghazi'। 
 
 
पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जैसे ही इस सीरियल में विराट कोहली के हमशक्ल को देखा तो वो चौंक उठे, उन्होंने ट्विटर पर इस  कलाकार के स्क्रीन शाट को शेयर करते हुए विराट कोहली को संबोधित करते हुए लिखा - भाई ये तुम हो! मैं कंफ्यूज्ड हूं।
 
इस हमशक्ल की बात करें तो इसका नाम केविट सेंटीन गुनेर है, ये तुर्की का एक्टर है औऱ उसकी उम्र 34 साल बताई जा रही है। केविट का जन्म इंस्तांबुल में 21 फरवरी 1986 में हुआ था। 
 
 
इसके बाद इस हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई। लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं । कुछ यूजर ने तो विराट कोहली के दूसरे  हमशक्लों की तस्वीरें भी शेयर कर डाली हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।