1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: 7 सेकेंड में पानी के अंदर मछलियों ने खेला ऐसा फुटबॉल, देखकर कहेंगे वाह जी वाह

Viral Video: 7 सेकेंड में पानी के अंदर मछलियों ने खेला ऐसा फुटबॉल, देखकर कहेंगे वाह जी वाह

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 18, 2021 06:33 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 06:33 pm IST

इंटरनेट आज के युग में हमारे लिए मनोरंजन का एक जरिया बन चूका है। इंटरनेट पर हमें हर तरह के वीडियो मिल जाते हैं। हर रोज इंटरनेट पर लाखों वीडियो अपलोड होते हैं, कुछ वीडियो हमारा दिमाग खराब कर देते हैं तो कुछ वीडियो हमारा दिन बना देते हैं और पूरा मूड अच्छा कर देते हैं।

viral- India TV Hindi
viral Image Source : TWITTER BUITENGEBIEDENB

इंटरनेट आज के युग में हमारे लिए मनोरंजन का एक जरिया बन चुका है। इंटरनेट पर हमें हर तरह के वीडियो मिल जाते हैं। हर रोज इंटरनेट पर लाखों वीडियो अपलोड होते हैं, कुछ वीडियो हमारा दिमाग खराब कर देते हैं तो कुछ वीडियो हमारा दिन बना देते हैं और पूरा मूड अच्छा कर देते हैं। इंटरनेट पर ऐसा ही एक मूड को फ्रेश कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटी सी गोल्ड फिश मछलियां पानी के अंदर फुटबॉल खेलती हुई नज़र आ रही हैं। यह वीडियो बेहद ही क्यूट है और लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में पानी के अंदर फुटबॉल का पूरा सेटअप बना हुआ दिखाई दे रहा है। एक शख्स पानी के अंदर छोटी सी फुटबॉल डालता है, तो मछलियां अपने मुंह से फुटबॉल खेलना शुरू कर देती है और बॉल को गोल तक ले जाती हैं।

ये वीडियो बहुत ही मजेदार और अनोखा है शायद ही कभी किसी ने मछलियों को इस तरह फुटबॉल खेलते और गोल करते हुए देखा होगा।

इस अनोखे वीडियो को ट्विटर हैंडल पर @BuitengebiedenB ने शेयर किया है। यह वीडियो 7 सेकेंड का है और अब तक इस वीडियो को 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने ने कैप्शन  ' द डच टीम स्कोर' लिखा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं एक यूजर लिखती है, 'मैं इसे पूरा दिन देख सकती हूं, यह बहुत ही रिलैक्सिंग है'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।