1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों की खातिर साक्षात मौत से भिड़ गई निरीह मुर्गी, यूजर बोले : मदर इंडिया

बच्चों की खातिर साक्षात मौत से भिड़ गई निरीह मुर्गी, यूजर बोले : मदर इंडिया

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 19, 2021 01:15 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 01:16 pm IST

मां जहां बच्चो के लिए यशोदा जैसी प्यारी होती है वहीं बच्चो की खातिर कब वो शेरनी बन जाती है, पता नहीं चलता। ऐसी ही एक मां का वीडियो वायरल हो रहा है।

hen fight with snake- India TV Hindi
hen fight with snake Image Source : TWITTER/@NEWWORLDDD555

संतान प्रेम दुनिया का सबसे सच्चा औऱ निश्चल प्रेम है। एक निरीह सी चींटी भी अपने बच्चों की खातिर हाथी की सूंड में घुसकर हलचल मचा देती है। एक मां की ममता के आगे डर नाम की चीज खत्म हो जाती है। उसी का एक जीता जागता उदाहरण लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा। यहां एक मुर्गी अपने बच्चों की खातिर खतरनाक सांप से भिड़ गई लेकिन बच्चों को कुछ नहीं होने दिया। 

इस वीडियो को ट्विटर पर Koksal Akın नामक यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन दिया गया है - डर से बड़ा इमोशन प्यार है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काली मुर्गी अपने बच्चों के साथ एक कौने में है और एक खतरनाक कोबरा सांप बच्चों को खाने की खातिर उनके पास जा रहा है। बच्चो की जान पर संकट देखकर मुर्गी रौद्र रूप धारण कर लेती है औऱ बिना अपनी जान की परवाह किए वो चोंच से मार मार कर सांप को बेहाल कर देती है। 

इस वीडियो को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं क्योंकि एक निरीह मुर्गी का बच्चों की खातिर जान पर खेल जाना वाकई कमाल भरा है। 

लोग इस वीडियो के कमेट्स में मां की ममता की मिसाल दे रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रेम ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। 

इस वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं औऱ ये सिलसिला जारी है। वहीं 23 सौ लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।