1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video:माइकल जैक्सन नहीं इस बॉलीवुड एक्टर को कॉपी कर रहे हैं स्ट्रीट डांसर्स

Video:माइकल जैक्सन नहीं इस बॉलीवुड एक्टर को कॉपी कर रहे हैं स्ट्रीट डांसर्स

 Published : May 19, 2020 05:19 pm IST,  Updated : May 19, 2020 05:22 pm IST

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के डांस के दीवाने बहुत लोग हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति उनके गाने पर डांस करता नजर आ रहा है।

viral tiktok video- India TV Hindi
वायरल टिकटॉक वीडियो Image Source : INSTAGRAM/TWITTER/MIKEEE.APPLEHEAD

दुनियाभर में अपने डांस स्टाइल से मशहूर पॉप सिंगर माइकल  जैक्सन को कौन नहीं जानता है। वह रोबोट, मूनवॉक, हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक जैसे स्टाइल सिखाने के लिए जाने जाते हैं। वह कई डॉंसर्स के लिए प्रेरणा हैं। मगर अब कई लोग एक बॉलीवुड एक्टर के स्टाइल को कॉपी करने लगे हैं। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है उनके डांसिंग स्टाइल को लोग सीखने की कोशिश कर रहे हैं। एक स्ट्रीट डांसर की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह ऋतिक रोशन की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही टिकटॉक वीडियो में एक व्यक्ति ऋतिक रोशन की फिल्म कभी खुश कभी गम के गाने यू आर माई सोनिया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इंडिया में कई लोग टिकटॉक वीडियो का इस्तेमाल अपना टैलेंट दिखाने के लिए करते हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वहीं कमेंट करके लोग बॉलीवुड से इस व्यक्ति को एक चांस देने के लिए कह रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।