1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIRAL: बंदर और बत्तखों की दोस्ती को लोग खूब कर रहे पसंद, देखें ये प्यारा वीडियो

VIRAL: बंदर और बत्तखों की दोस्ती को लोग खूब कर रहे पसंद, देखें ये प्यारा वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 01, 2021 02:34 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 02:34 pm IST

सोशल मीडिया पर एक फ्रेंडशिप वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदर बत्तखों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा है।

photos- India TV Hindi
Friendship Day:देखें बंदर और बत्तख का याराना   Image Source : TWITTER RUPIN SHARMA IPS

फ्रेंडशिप डे हर साल दुनियाभर के कई देशों मनाया जाता है। दुनिया में दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो सबसे अनमोल होता है। अगस्त के पहले रविवार को हर साल सभी दोस्त खूब सेलिब्रेट करते हैं। अभी तक आपने इंसानों की दोस्ती को खूब देखा होगा और सुना होगा। लेकिन जानवरों को आपस में दोस्ती निभाते हुए बहुत कम लोगों ने देखा होगा।

सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्रेंडशिप डे के मौके पर बंदर और बत्तख का एक प्यारा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें बंदर न सिर्फ बत्तख के साथ खेल रहा है, बल्कि उसे अपने ऊपर सुलाया भी है। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक फ्रेंडशिप वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदर बत्तखों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। जैसा कि आप देख सकते है इस वीडियो में एक बंदर और कई सारी बत्तखें नजर आ रही हैं। ये सारे मस्ती और खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कभी बंदर बत्तखों को दौड़ा रहा है तो कभी बत्तखें बंदर के लिए कुछ खास करती नजर आ रही हैं। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदर और बत्तख आपस में खूब एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी बहुत पसंद आ रही है। वे कभी साथ में खेल रहे होते हैं तो कभी हल्की-फुल्की लड़ाई भी करते हैं। बंदर को घास पर सुकून के कुछ पल बिताते हुए देखा भी जा सकता है। बंदर बत्तखों को बहुत ही आराम से अपने उपर सुलाए नजर आ रहा है।

बंदर और बत्तखों की यह फ्रेंडशिप इंसानों के लिए भी दोस्ती की मिसाल पेश कर रहा है।

इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बच्चे मन के सच्चे'। फ्रेंडशिप के इस वीडियो को अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।