1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब सुशांत के फैन ने कहा था- सर इतनी जल्दी ये दुनिया छोड़कर मत जाइएगा, एक्टर का जवाब हो रहा है वायरल

जब सुशांत के फैन ने कहा था- सर इतनी जल्दी ये दुनिया छोड़कर मत जाइएगा, एक्टर का जवाब हो रहा है वायरल

 Published : Jul 16, 2020 11:23 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 11:23 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत अपने फैन्स से कनेक्ट रहते थे। वह उनके मैसेज और कमेंट का जवाब देते थे साथ ही कई फैन्स को फॉलो करते थे।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के फैन्स इस गम से अभी भी उभर नहीं पाए हैं। वह उनकी पुरानी वीडियो. फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन ने उनसे कहा था कि आप जल्दी मत मर जाइएगा।

सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे एक्टर थे जो अपने फैन्स को फॉलो करते थे और उनके मैसेज और कमेंट का जवाब भी देते  थे। सुशांत अपने हजारो फैन्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। वायरल हो रहे पोस्ट में एक फैन ने सुशांत को लिखा था- सर, सर, सर प्लीज इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़कर मत जाइएगा। अच्छा काम करते रहिए और हम जैसे लोगों को मोटिवेट करते रहिए। आपके जैसे कम, बहुत कम लोग हैं। प्लीज प्लीज इतनी जल्दी किसी चीज से हार मत मानिएगा।

सुशांत ने अपने फैन्स को जवाब देते हुए लिखा था- हां मैं जरुर ऐसा करुंगा। आपके उत्साह बढ़ाने वाले शब्दों के लिए शुक्रिया। आपको प्लीज जल्दी मत मरिएगा... ने मुझे बहुत हंसाया। जरूर दोस्त'। 

सुशांत सिंह राजपूत लगातार सोशल मीडिया पर उनके खुदकुशी मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।  इस केस में मुंबई पुलिस अब तक लगभग 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।