1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 60 साल की बूढ़ी महिला ने इंटरनेट का कर दिया पारा गर्म, किया ऐसा डांस कि लोगों के उड़ गए होश

60 साल की बूढ़ी महिला ने इंटरनेट का कर दिया पारा गर्म, किया ऐसा डांस कि लोगों के उड़ गए होश

 Published : Jan 13, 2023 10:10 am IST,  Updated : Jan 13, 2023 10:19 am IST

युवाओं को लगता है कि सिर्फ हम ही डांस कर सकते हैं। बुढ़े लोगों में डांस करने की क्षमता नहीं होती है।

viral dance video of old lady- India TV Hindi
viral dance video of old lady Image Source : INSTAGRAM

बुढ़े हो जाने से भीतर का उत्साह खत्म नहीं हो जाता। बस आपके अंदर इच्छाशक्ति होनी चाहिए, फिर आप किसी भी उम्र में कुछ भी कर सकते हैं। युवाओं को लगता है कि सिर्फ हम ही डांस कर सकते हैं। बुढ़े लोगों में डांस करने की क्षमता नहीं होती है। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो रुक जाइए। डांस करने का पैशन होना चाहिए, चाहे आपकी उम्र कितनी भी हो। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बूढ़ी महिला ऐसा डांस करती है कि लोग देखकर दंग रह जाते हैं। 

60 साल में भी हिला दिया इंटरनेट को 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ी औरत नजर आ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बूढ़ी महिला जबरदस्त डांस कर रही हैं। वीडियो में आगे हम देखेंगे कि महिला कई डांस मूव्स बड़े ही आसानी से कर लेती हैं। वीडियो में दिख रही महिला की उम्र 60 साल से कम नहीं होगी। इस वीडियो में महिला का डांस देख सभी के होश उड़ गए हैं। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि महिला की इतनी उम्र हो जाने के बाद भी अब तक जोश में डांस कर पा रही है।

यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 6.50 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही वीडियो पर अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि इसमें मुझे अपना बुढ़ापा नजर आ रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि हमारा क्या होगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।