1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PM मोदी के हेलिकॉप्टर से लिया गया राम मंदिर का एरियल व्यू, खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल, देखें Video

PM मोदी के हेलिकॉप्टर से लिया गया राम मंदिर का एरियल व्यू, खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल, देखें Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 22, 2024 11:21 am IST,  Updated : Jan 22, 2024 11:57 am IST

आज चारों तरफ सिर्फ राम मंदिर की चर्चा हो रही है। इसी बीच राम मंदिर के एरियल व्यू का एक वीडियो सामने आया जिसने राम भक्तों का दिल जीत लिया है। आइए आपको भी वह वीडियो दिखाते हैं।

राम मंदिर का एरियल व्यू- India TV Hindi
राम मंदिर का एरियल व्यू Image Source : PTI

22 जनवरी 2024 का दिन भारतवासियों के लिए सबसे बड़ा दिन साबित होने जा रहा है क्योंकि आज राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हर किसी की नजरें राम मंदिर पर टिकी हुई है। सभी राम भक्त अपने रामलला को राम मंदिर में विराजमान होते हुए देखना चाहते हैं। इसी बीच राम मंदिर का एक एरियल व्यू सामने आया है जो आपका पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लेगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राम मंदिर आसमान से कैसा नजर आता है। बता दें कि यह व्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर से लिया गया है।

भव्य राम मंदिर का एरियल व्यू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर से एक वीडियो शूट किया गया जिसमें भव्य राम मंदिर को ऊपर से देखा जा सकता है। इस वीडियो के जरिए आप देख सकते हैं कि अगर हम आसमान से राम मंदिर को देखेंगे तो वह कैसा नजर आएगा। राम मंदिर का उत्साह आज भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में देखा जा रहा है। बता दें कि लगभग 55 देशों में लोग इस कार्यक्रम को अलग-अलग माध्यम जैसे टीवी, सोशल मीडिया आदि के जरिए देख रहे हैं। 

सज गया है पूरा राम मंदिर

राम मंदिर के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। इसी के साथ आज राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और कल से मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे मंदिर को फूलों से सजा दिया गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और लाइट्स के माध्यम से सजा दिया गया है जो कि बेहद मनमोहक लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

भारत ही नहीं अमेरिका में भी गूंज रहा है भगवान राम के नाम का नारा, San Francisco से सामने आया दिल जीतने वाला Video

राम के प्रति ऐसी भक्ति देख हाथ जोड़ लेंगे आप, पैर नहीं बल्कि हाथों के बल चलकर पहुंचा अयोध्या, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।