1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक सूटकेस पैसा ले जा रहा था आदमी, तभी लिफ्ट में रुपयों से भरा बैग गया खुल

एक सूटकेस पैसा ले जा रहा था आदमी, तभी लिफ्ट में रुपयों से भरा बैग गया खुल

 Published : Jan 18, 2023 07:58 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 08:01 am IST

कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

वायरल लिफ्ट वीडियो- India TV Hindi
वायरल लिफ्ट वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी वायरल हो सकता है। कई ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन ही नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

बैग में पैसा ही पैसा

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिफ्ट में एक युवक रुपयों से भरा बैग लिए नजर आ रहा है। आप वीडियो में देखेंगे कि लिफ्ट के सामने एक महिला भी आ जाती है लेकिन वो अंदर नहीं आती है। तभी एक और आदमी लिफ्ट में चढ़ जाता है। दोनों के बीच बातचीत होती है। लिफ्ट में गिरे पैसों को युवक अपने बैग में भर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्क पहन रखा होता है। वीडियो देखने के बाद लग रहा है कि युवक चोरी करके भाग रहा था, तभी लिफ्ट में उसका बैग खुल गया होगा। इसके बाद वह चोरी के रुपए बैग में डाल रहा है। वहीं लिफ्ट में सवार दूसरा युवक भी अपने बैग में पैसे भरने लगता है। हालांकि यह घटना सच है या स्क्रिप्टेड, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।

यूजर्स के रिप्लाई चौंकाने वाले
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोग वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। वहीं वीडियो में यूजर्स के जवाब भी चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर मेरे साथ ऐसा होता तो कहता कि ये प्रैंक वीडियो है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।