1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चेहरे पर आ गई दाढ़ी! पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक

चेहरे पर आ गई दाढ़ी! पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक

 Published : Jan 03, 2023 07:13 am IST,  Updated : Jan 03, 2023 07:13 am IST

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पति अपनी पत्नी के साथ मजाक कर रहा है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया में स्टार बनने की होड़ मची हुई है। हर डिजिटल वीडियो क्रिएटर कुछ अलग तरह के वीडियो बनाकर लोगों के बीच लोकप्रिय होना चाहता है। इन्हीं वजहों से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन ही नहीं होता कि क्या सच में ऐसे वीडियो बनाए जा सकते हैं। हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। उनमें से कुछ वीडियो तो इतना वायरल हो जाते हैं कि हर जगह सिर्फ वायरल वीडियो ही नजर आता है। जैसे हम जिस वीडियो की बात करने जा रहे हैं वह कुछ दिन पहले का है लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

पत्नी को पता तक नहीं

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक युवक अपनी पत्नी के चेहरे पर फिल्टर लगाकर प्रैंक करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहता है कि वह आज खूबसूरत लग रही है। वह अपनी पत्नी को बताता है कि आज वह कौन से पार्लर गई थी। युवक की पत्नी जवाब देती है कि मैं आज पार्लर नहीं गई। फिर युवक पूछता है कि कितने दिन पहले पार्लर गई थीं। महिला जवाब देती है कि एक-डेढ़ महीने हो गए हैं। दोनों के बीच बातचीत होती है लेकिन युवक की पत्नी को नहीं पता कि उसका पति उसके साथ प्रैंक वीडियो बना रहा है।

यूजर्स के रिएक्शन हैरान करने वाले
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि इसे कहते हैं मौत को छूकर वापस आना। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।  वीडियो पर यूजर्स के अजीबोगरीब रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सुंदर फेस को बिगाड़ दिया। हालांकि वीडियो के बाद उनका रिएक्शन जरुर दिखाना। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बस-बस आज कुटाई होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।