1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बोरिंग बोलकर नौकरी छोड़ी और अब...' Gen-Z लड़के ने इमोशनल होकर सुनाई दुखभरी दास्तान

'बोरिंग बोलकर नौकरी छोड़ी और अब...' Gen-Z लड़के ने इमोशनल होकर सुनाई दुखभरी दास्तान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 18, 2025 10:36 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 10:36 pm IST

बेंगलुरु के 22 साल के Gen-Z युवक ने अपनी नौकरी छोड़ने की कहानी बताई है। उसने माना कि बिना प्लान के नौकरी छोड़ना उसकी बहुत बड़ी गलती थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bengaluru GenZ Aanshul Uthaiah- India TV Hindi
Gen-Z लड़के ने सुनाई नौकरी छोड़ने और पछतावे की कहानी। Image Source : AANSHUL.UTHAIAH/INSTAGRAM

बेंगलुरु: इंटरनेट के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होना जितना आसान लगता है, असल में उतना है नहीं। दरअसल, बेंगलुरु के 22 साल के एक Gen Z लड़के Aanshul Uthaiah की कहानी लाखों युवाओं को सोच में डाल रही है। जान लें कि हाल ही में जिस Aanshul Uthaiah ने अपनी फुल-टाइम नौकरी को बोरिंग बताकर छोड़ दिया था और वही अब खुले तौर पर ये मान रहा है कि उसे अपने निर्णय पर बड़ा पछतावा हो रहा है। उसे एक नौकरी ढूंढे नहीं मिल रही है। युवक ने इमोशनल होकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

बिना किसी प्लान के छोड़ दी थी नौकरी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नए वीडियो में Aanshul ने अपनी पूरी कहानी बताई। उसने कहा कि मैंने बिना किसी प्लान के जॉब छोड़ दी थी। फिर मेरा पहला जॉब इंटरव्यू हुआ। सच कहूं तो इसके बाद अब मुझे जॉब छोड़ने का फैसला गलत लग रहा है।

जॉब्स का मार्केट इतना खराब क्यों है?

युवक ने माना कि उसने जॉब होने की बात को कम करके आंका था। मुझको अंदाजा नहीं था कि ये कितना मुश्किल होगा। जॉब्स का मार्केट इतना खराब क्यों है? मैं बहुत समय से जॉब ढूंढ रहा हूं, लेकिन मुझे वो नहीं मिल रही।

फैसला रिवर्स करने में बहुत देर कर दी

वीडियो के आखिर में  Aanshul Uthaiah ने ये भी कहा कि शायद अब उसने अपना फैसला रिवर्स करने में बहुत देर कर दी है। उन्होंने अपील की कि किसी को भी अगर जॉब ओपनिंग के बारे में पता चले, तो उन्हें DM करें। इस वीडियो के साथ Aanshul ने कैप्शन भी लिखा- 'Why is the job market so badddd...'

सोशल मीडिया पर आए मिले-जुले रिएक्शन

Aanshul Uthaiah का वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि इसीलिए जरूरी है कि जॉब और पैशन के बीच संतुलन बनाकर रखा जाए। जब तक दूसरा काम अच्छे से ना होने लगे तब तक अपनी नौकरी को स्टेबल रखा जाए। वहीं एक अन्य यूजर ने युवक की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि खुले तौर पर अपनी गलती मानना बहुत हिम्मत की बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।