1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शव यात्रा में सरेआम फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शव यात्रा में सरेआम फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 Published : Jan 05, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 04:09 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक शवयात्रा में फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो - India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शव यात्रा चल रही है। शव यात्रा में एक युवक की हरकत देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। वही वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवकों के हाथों में हथियार हैं।

शव यात्रा में फायरिंग 

आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दोनों युवकों के हाथों में हथियार हैं। एक युवक रो रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह रोते हुए फायरिंग कर रहे है। दो युवक उसे अपने साथ संभाल रहे हैं। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि एक शव यात्रा चल रहा है। वीडियो में कई लोग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने आपत्ति जताई है।

कौन है वायरल लड़का? 
सोशल मीडिया के मुताबिक यह वायरल वीडियो बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड का है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम राजा यादव है। इस संबंध में जब मधेपुर एसपी से संपर्क किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।