1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक या कार? सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक शुरू हुई बहस, आखिर है क्या ये?

बाइक या कार? सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक शुरू हुई बहस, आखिर है क्या ये?

 Published : Mar 06, 2023 09:06 am IST,  Updated : Mar 06, 2023 09:06 am IST

सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सुपरकार की शक्ल वाली बैटरी से चलने वाली मोटरबाइक के लुक्स को देख दंग हो जाएंगे।

Bike or Car?- India TV Hindi
बाइक या कार? Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA KOCHHAR

एक जमाने में यामाहा और राजदूत की बाजार में डिमांड थी, लेकिन समय के साथ बाइक्स के साइंस में बहुत तेजी से बड़े बदलाव हुए हैं। अब बाइक इतनी पूरी तकनीक के साथ आती है। जिनके फीचर्स हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसी ही एक बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सुपरकार की शक्ल वाली बैटरी से चलने वाली मोटरबाइक के लुक्स को देख दंग हो जाएंगे। बाइक लवर  प्रियंका कोचर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2023 पोलारिस स्लिंगशॉट आर का एक वीडियो शेयर किया है, जो एक भविष्य-दिखने वाला वाहन है, जिसे मोटरसाइकिल के रूप में बनाया जा सकता है। 

बाइक या कार देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में कोचर बताती हैं कि बाइक में चार सीटें और तीन टायर हैं। इसका कोई दरवाजा या छत नहीं है। इसकी लंबाई और चौड़ाई लगभग पोर्श 911 GT3 जितनी ही है। चूंकि इस वाहन को मोटरसाइकिल के रूप में क्लासिफाईड किया गया है, इसलिए इसके चालक और यात्रियों को इसे चलाते समय हेलमेट पहनना आवश्यक है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि लोगों की काफी भीड़ लगी होती है। सभी लोग बाइक को देखकर हैरान है। वो वीडियो बाइक में चलाते हुए नजर भी आई। 

यूजर्स के रिप्लाई चौंकाने वाले
इस वीडियो को अबतक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये कार भी नहीं है ये रिवर्स ऑटो है। ऑटो का एक व्हील आगे होता है और दो पिछे होता है। इसमें भी कुछ ऐसा ही एक चक्का पीछे और दो आगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बस ये बता दों कि इसका टोल लगेगा या नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।