1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाना बजते ही डांस करने लगी चिड़िया, फिर देखने के लिए लगी भीड़, देखें वीडियो

गाना बजते ही डांस करने लगी चिड़िया, फिर देखने के लिए लगी भीड़, देखें वीडियो

 Published : Mar 16, 2023 01:35 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 01:35 pm IST

आप विश्वास करेंगे अगर हम आपसे कहे कि पक्षी भी डांस करते हैं? जहां तक ​​हमें लगता है कि आप कहेंगे कि हम कुछ भी कह रहे हैं?

bird dance video viral- India TV Hindi
चिड़िया का डांस वीडियो Image Source : TWITTER/@TYOMATEEE

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिलेगा। इसके बारे में किसी कोई जानकारी नहीं होती है। अचानक से ऐसे वीडियो मिलते हैं कि देख हैरान होती है। कुछ वीडियो देखने के बाद आंखों को नहीं होता यकीन, क्या सच में ऐसा हो सकता है? एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक पक्षी की हरकत देख चकित हो जाएंगे। आप विश्वास करेंगे अगर हम आपसे कहे कि पक्षी भी डांस करते हैं? जहां तक ​​हमें लगता है कि आप कहेंगे कि हम कुछ भी कह रहे हैं? तो रुकिए हम यूं ही नहीं बता रहे हैं। इसे साबित करने के लिए हमारे पास एक वीडियो है, जिसे देखने के बाद आपके सारे कन्फ्यूजन खत्म हो जाएंगे।

म्यूजिक धून पर डांस कर रही है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर भीड़ लग रही है। सभी एक पक्षी को नाचते हुए देख रहे हैं। वही वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक गिटार लेकर गाना गा रहा है। सड़क किनारे संगीत की धुन पर पक्षी भी नाच रहा है। वह कमाल का डांस कर रहा हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि उसे डांस की ट्रेनिंग दी गई है।

काफी टैलेंट है
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को 44 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये चिड़िया बहुत चालाक दिख रही है। एक यूजर ने लिखा कि कबूतर एक टैलेंट है। वीडियो पर कई यूजर्स का जवाब जापानी भाषा में है। वीडियो देखने के बाद आप जरूर दंग रह गए होंगे और इसे शेयर करने से भी नहीं रुकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।