1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुलेट को बना दिया साइकिल, पेट्रोल का झंझट खत्म

बुलेट को बना दिया साइकिल, पेट्रोल का झंझट खत्म

 Published : Jan 02, 2023 02:03 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 02:03 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बुलेट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बुलेट तो है लेकिन साइकिल है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

बुलेट के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। बुलेट का क्रेज इतना बढ़ गया है कि हर किसी की जुबान बुलेट ही बनी हुई है। अगर कोई बाइक खरीदने जा रहा है और आप उससे पूछें कि आप कौन सी बाइक खरीदना चाहते हैं तो उसका जवाब होगा कि हमें बुलेट खरीदनी है। बुलेट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल है। आप सोच रहे होंगे कि हम बुलेट की बात क्यों कर रहे हैं? चिंता न करें, हम आपको बताएंगे कि हम क्यों बात कर रहे हैं।

जान लीजिए क्यों बात कर रहे हैं? 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बुलेट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बुलेट तो है लेकिन साइकिल से ज्यादा बुलेट लग रहा है यानी आसान भाषा में समझिए कि बुलेट को साइकिल के रूप में बदल दिया है। बॉडी बुलेट की है लेकिन इंजन के जगह पर साइकिल की सिस्टम को फिट कर दिया है। अब इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

पेट्रोल फ्री बुलेट 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक बुलेट साइकिल पर सवार होते नजर आ रहे हैं। आप वीडियो में देखेंगे कि वो साइकिल की तरह पैडल मार रहे हैं। वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। इस वीडियो को लिखे जाने तक इसे 22 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पेट्रोल महंगा होने पर ये साइकिल परफेक्ट है। जबकि एक अन्य यूजर का कमेंट है कि पेट्रोल फ्री बूलट। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।