1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कबाड़खाने में छिपी हैं बिल्लियां, 5 सेकंड में बताएं कहां हैं? हार गए तो यहां जानिए जवाब

इस कबाड़खाने में छिपी हैं बिल्लियां, 5 सेकंड में बताएं कहां हैं? हार गए तो यहां जानिए जवाब

 Published : Jan 06, 2023 06:34 am IST,  Updated : Jan 07, 2023 11:19 am IST

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में कितनी बिल्लियां हैं, 5 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें।

ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो...- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो गेम Image Source : PIXEL/SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी कसरत। जो फोटो आपने ऊपर देखी है उसमें आपको यह पता लगाना है कि कबाड़ में बिल्लियां कितनी हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में कितनी बिल्लियां हैं, 5 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपको भी फायदा होगा।

कबाड़खाने में छिपी हैं बिल्लियां 

इस फोटो में आपको कबाड़ दिखाई दे रहा है यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कबाड़ तो आसानी से समझ में आ जाएगा लेकिन आपको इस कबाड़ की ढ़ेर में छिपी हुई बिल्लियों को खोजना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी दोस्त के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

जान लीजिए यहां पर जवाब है
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में कितनी बिल्लियां हैं? आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है।  हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि आखिर इस फोटो टोटल बिल्लियां कितनी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।