Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार को निकालने आई क्रेन नदी में गिरी, आगे भी नहीं रुका सिलसिला, जो भी बचाने आया डूबता गया

कार को निकालने आई क्रेन नदी में गिरी, आगे भी नहीं रुका सिलसिला, जो भी बचाने आया डूबता गया

क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगे अगर हम कहें कि जरूरी नहीं कि क्रेन किसी गाड़ी को आसानी से नदी से बाहर निकाल ले? आपको यकीन करना पड़ सकता है।

Edited By: Ravi Prashant @iamraviprashant
Published : Jan 25, 2023 08:02 am IST, Updated : Jan 25, 2023 08:02 am IST
Viral photo crane car- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Viral photo crane car

अगर कोई कार नदी या तालाब में गिर जाए तो उसे निकालने के लिए क्रेन की जरूरत पड़ती है। आपने देखा होगा कि कार या कोई भी वाहन क्रेन की मदद से आसानी से नदी से बाहर निकल जाता है। क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगे अगर हम कहें कि जरूरी नहीं कि क्रेन किसी गाड़ी को आसानी से नदी से बाहर निकाल ले? आपको यकीन करना पड़ सकता है, क्योंकि हमने जो फोटो आपके साथ शेयर की है, उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रेन भी कई मौके पर फेल हो जाती है। सोशल मीडिया पर चार तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

एक के बाद एक नदीं में गिर जाती है

हमने आपके साथ फोटो शेयर की है, आप उस फोटो में देख सकते हैं कि एक कार नदी में गिरी हुई नजर आती है, जिसे निकालने के लिए लाल रंग की क्रेन लगी हुई है, लेकिन क्रेन कार को नदी से नहीं निकाल पाती है। आप फोटो में साफ देख सकते हैं कि क्रेन भी नदी में गिर जाती है। इसके बाद नदी में गिरे लाल रंग की क्रेन को बाहर निकालने के लिए इसे भारी क्रेन को लाया जाता है, लेकिन फिर बात जस की तस बनी रहती है। आप फोटो में देखेंगे कि हरे रंग की क्रेन भी नदी में गिर जाती है। सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो देखकर हर कोई दंग है। आप फोटो में देख सकते हैं कि कार नदी में ही गिरी हुई नजर आ रही है। ये फोटो कहां की है, इस बात की जानकारी नहीं है। वहीं हम इस फोटो की पुष्टि भी नहीं करते हैं। 

अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे 
इस तस्वीर को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट की रीच 29 मिलियन से ज्यादा हो गई है। वहीं फोटो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फोटो पर चौंकाने वाले रिएक्शन आ रहे हैं। ये सब रिएक्शन देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement