1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगरमच्छ ने शेर से मांगी रहम की भीख, फिर आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

मगरमच्छ ने शेर से मांगी रहम की भीख, फिर आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

 Published : Feb 21, 2023 10:28 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 10:28 pm IST

वीडियो में जानवरों की लड़ाई देख आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में शेर और मगरमच्छ के बीच काफी खींचतान देखने को मिलती है।

tiger and crocodile fight viral video- India TV Hindi
बाघ और मगरमच्छ की लड़ाई Image Source : INSTAGRAM/ODINS_MIXOLOGY

सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने वीभत्स होते हैं कि रोंगटे खड़े कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जानवरों की लड़ाई देख आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में शेर और मगरमच्छ के बीच काफी खींचतान देखने को मिलती है। हमें लगता है कि इससे पहले शायद ही आपने सोशल मीडिया पर इस तरह की लड़ाई का वीडियो देखा होगा। 

मगरमच्छ की जान पर आई आफत 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर मगरमच्छ को पीछे पड़ा होता है। मगरमच्छ भी पीछे से हमला करने की कोशिश करता है लेकिन नाकाम रहता है। शेर बार-बार मगरमच्छ पर हमला करता है। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर के साथ कुछ शेर के शावक भी नजर आ रहे हैं। वे चुपचाप इस दृश्य को देख रहे होते हैं। मगरमच्छ भी एक बार भागने की कोशिश करता है लेकिन असफल रहता है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि मगरमच्छ की जान नहीं बचेगी क्योंकि जिस तरह से शेर अटैकिंग मोड में लग रहा है कि मगरमच्छ शेर के कब्जे में आसानी से आ गया होगा।

आखिर किसकी जीत होगी
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मगरमच्छ के लिए ये अच्छे दिन नहीं होगा। वीडियो पर कई लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी काफी चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि मगरमच्छ सोच रहा होगा कि आज कहां फंस गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि देखना अंत में मगरमच्छ की जीत होगी क्योंकि वह हार मानने को तैयार नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।