1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौवे ने कुत्ते की नाक में कर दिया दम, अंत में कुत्ते को जान बचाकर पड़ा भागना

कौवे ने कुत्ते की नाक में कर दिया दम, अंत में कुत्ते को जान बचाकर पड़ा भागना

 Published : Feb 03, 2023 04:02 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 04:02 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।

funny crow and dog video- India TV Hindi
मजेदार कौआ और कुत्ते का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आप रोजाना जानवरों के फनी वीडियोज देखते होंगे। कई बार ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। वीडियो में एक कौआ कुत्ते को इतना परेशान करता है कि उसे अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है। कौवे के कई वीडियो आपने पहले भी देखा होगा जो कभी बंदर तो कभी भैंस को परेशान कर देते हैं। 

कौआ कुत्ते को परेशान कर देता है

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कौआ बार-बार अपनी चोंच से कुत्ते की पूंछ पर वार करता नजर आ रहा है। कौए की हरकत से कुत्ता बहुत परेशान हो जाता है। वह खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश करता है लेकिन कौआ फिर भी कुत्ते को नहीं छोड़ता। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी पूंछ नीचे कर लेता है। इसके बाद भी कौआ पूंछ पर अटैक करता रहता है। एक बार कुत्ता भी कौवे पर हमला कर देता है लेकिन खुद को बचाने में नाकाम रहता है।

यूजर्स के रिएक्शन देखने लायक 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 57 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन काफी चौंकाने वाले हैं। एक यूजर लिखता है कि कौए ने कुत्ते के साथ खूब एन्जॉय किया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या मैं देख रहा हूं। एक छोटी सा कौआ इतने बड़े जानवर को परेशान कर देता है। इस वीडियो को देखकर यही सीख मिलती है कि बुद्धि होनी चाहिए, फिर किसी को भी परेशान कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।