1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने रोते हुए गाया 'बालम खानेदार चलाने विस्की', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बच्चे ने रोते हुए गाया 'बालम खानेदार चलाने विस्की', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Published : Jan 24, 2023 09:24 am IST,  Updated : Jan 24, 2023 09:26 am IST

ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप बच्चे के बात करने का तरीका देख उसकी तारीफ करेंगे

Balam thanedar video viral- India TV Hindi
Balam thanedar video viral Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर रोज कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें कई बार देखने के बाद भी मन नहीं भरता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप बच्चे के बात करने का तरीका देख उसकी तारीफ करेंगे। आगे वीडियो में बच्चा गाना गाते हुए दिल को छू जाता है।

बच्चे ने रोते हुए गाया गना

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा रो रहा है। वीडियो में कई बच्चे नजर आ रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किसी स्कूल का वीडियो है। पीछे से वीडियो बना रहा युवक कहता है कि कोई गाना सुना दो। फिर इसके बाद बच्चा पूछता है कि कौन सा गाना गाऊं। युवक का कहता है कि बालम थानेदार। बच्चा रोते हुए गाता है, लेकिन बच्चा जिस अंदाज में गाता है, वो काफी प्रभावित करने वाला होता है। इस वीडियो में आप देखेंगे तो युवक कहता है कि इसके लिए ताली सभी बजा दो। वहीं मौजूद सभी बच्चे ताली भी बजाते हैं। 

खुद रोया लेकिन दूसरे को हंसा दिया
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 90 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतने सम्मान से बात कर रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि भाईया मैं इतना ही जानता हूं। एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि वह खुद रो रहा है लेकिन सबको हंसा दिया। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।