1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या अब दिल्ली मेट्रो मे ऐसे होगा स्वागत? सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हो रहा है ये वीडियो

क्या अब दिल्ली मेट्रो मे ऐसे होगा स्वागत? सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हो रहा है ये वीडियो

 Published : Mar 02, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 01:49 pm IST

दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो में इस तरह से लगातार वीडियो आने से लगता है कि ये कुछ लोगों के वीडियो बनाने का केंद्र बन गया है।

delhi metro dance- India TV Hindi
मेट्रों के भीतर डांस करते हुए वीडियो वायरल Image Source : PTI/INSTAGRAM

आजकल दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में हमेशा मेट्रो सेंटर में होता है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो देखने वाले लोग बस एक ही बात कह रहे हैं कि मेट्रो में हर रोज कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है। दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो में इस तरह से लगातार वीडियो आने से लगता है कि ये कुछ लोगों के वीडियो बनाने का केंद्र बन गया है।

मेट्रो में करने लगी डांस 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर यात्री नजर आ रहे हैं और एक लड़की अचानक मेट्रो में डांस कर रही होती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह किसी गाने पर डांस कर रही हैं लेकिन वीडियो को एडिट करके दिल्ली मेट्रो के अधिकारिक सुचना संदेश की आवाज सेट की गई है। वीडियो में युवती काफी देर तक डांस कर रही है। वहीं एक लड़की इसका वीडियो बना रही होती है।


 
दिल्ली मेट्रो में लगातार सामने आ रहे हैं मामले 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर को देखने के बाद आप ही दंग हो गए होंगे। बता दें कि इससे पहले भी मेट्रो से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हाल ही में मंजुलिका की मेट्रो में एंट्री ने बवाल मचा दिया। वहीं, कुछ महीने पहले दिल्ली मेट्रो में एक युवक तौलिया पहने हुए घुम रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।