1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एंबुलेंस में डांस पार्टी, 'पतिया नतिया पटना बा' भोजपुरी गाने पर बार बालाओं ने लगाए ठुमका, देखें वीडियो

एंबुलेंस में डांस पार्टी, 'पतिया नतिया पटना बा' भोजपुरी गाने पर बार बालाओं ने लगाए ठुमका, देखें वीडियो

 Published : Jan 05, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 04:11 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एंबुलेंस में डांस पार्टी चल रही है।

वायरल वीडियो - India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बार गर्ल्स के साथ एंबुलेंस में कुछ युवकों की डांस पार्टी चल रही है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इस वीडियो में लड़कियां भोजपुरी गाने 'पतिया नतिया पटना बा' पर डांस कर रही हैं। एंबुलेंस के अंदर बैठकर युवा मजे ले रहे हैं।

फ्री सेवा देने वाली एंबुलेंस से पहुंचे आर्केस्ट्रा देखने

ये वायरल वीडियो बिहार के सीवान जिले का बताया जा रहा है। दरौली थाना क्षेत्र के एक समारोह में आर्केस्ट्रा चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, समारोह चल रहा था तभी एंबुलेंस से आर्केस्ट्रा देखने पहुंचे थे। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फ्री सेवा देने वाली एंबुलेंस का इस्तेमाल ऐसे कामों के लिए किया जाता है। 19 सेकेंड की इस क्लिप में आप देखें तो अंदर बैठे लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

एंबुलेंस के मालिक ने क्या कहा? 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एंबुलेंस के मालिक डॉ. सरफराज ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है। वहीं, वीडियो की लोकेशन की बात करें तो यह दरौली प्रखंड स्थित बभनौली के एक अस्पताल का है। इंडिया टीवी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।