1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब देवकी नंदन को बंदरों के झुंड ने घेर लिया, आगे हुआ कुछ ऐसा..., देखें वायरल वीडियो

जब देवकी नंदन को बंदरों के झुंड ने घेर लिया, आगे हुआ कुछ ऐसा..., देखें वायरल वीडियो

 Published : Jan 09, 2023 08:32 am IST,  Updated : Jan 09, 2023 08:32 am IST

हर कोई इस वीडियो की तारीफ कर रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि देवकी ने कैसे बदरों को शरीर चढ़ने दिया है।

देवकी नंदन बंदरों के साथ - India TV Hindi
देवकी नंदन बंदरों के साथ Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर रोज लाखों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ ऐसे वीडियोज में मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर दिल को सुकून मिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई वीडियो में नजर आ रहे शख्स की तारीफ कर रहा है। जब आप भी वीडियो देखेंगे तो तारीफ अवश्य करेंगे।

बदरों के बीच देवकी नंदन 

इस वायरल वीडियो में देवकी नंदन नजर आ रहे हैं। देवकी नंदन बंदरों के झुंड से घिरे हुए दिखाई देते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि देवकी बंदरों को केले खिलाते नजर आ रहे हैं। बंदरों और देवकी नंदन के प्यार को देखकर हर कोई हैरान है। नंदन महाराज बिना किसी डर के बंदरों के बीच केले बांटते नजर आ रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कई बार बंदर उनके शरीर पर चढ़ रहे हैं। बावजूद इसके महाराज प्यार से बंदरों को एक के बाद एक केले बांटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप एक इंसान और जानवरों के बीच मधुर मिलन दे सकते हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि अगर भगवान ने आपको इतना काबिल बनाया है कि आपका रुतबा आपके खर्चे से ज्यादा है तो आपको किसी न किसी की मदद करते रहना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हे ईश्वर आप मुझे भी काबिल बनाने में मदद कर सकें ताकि दूसरे की सेवा कर सकें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।