1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: क्या आप जानते हैं पंजाबियों के इस रिवाज के बारे में? सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

Video: क्या आप जानते हैं पंजाबियों के इस रिवाज के बारे में? सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

 Published : Jan 02, 2023 09:08 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 09:57 am IST

इस वायरल वीडियो में महिलाओं की हरकत देख हर कोई हैरान है। आखिर महिला आपस में क्या कर रही है?

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। आज वीडियो का जमाना है ऐसे में हर दिन हजारों वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता जिस दिन वीडियो वायरल न होता हो। ऐसे कई वीडियो हमें देखने को मिल जाते हैं जिन पर हमें खुद पर विश्वास नहीं होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिलाओं की हरकत देख हर कोई हैरान है। आखिर महिला आपस में क्या कर रही है कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जब वीडियो को ध्यान से देखा जाता है तो पूरा मामला समझ में आता है। 

क्या महिलाए लड़ रही है? 

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर तो यही लग रहा होगा कि महिला किसी बात को लेकर लड़ रही है, लेकिन इस वायरल वीडियो में तीनों महिलाओं को ध्यान से देखिए। आपस में कुछ बातें कर रही होती हैं और आप वीडियो में देखेंगे कि एक महिला दूसरी महिला के साथ आगे बढ़ती है और उसके हाथों में कुछ देती हुई नजर आती है। वीडियो में फिर से आप तीसरी महिलाओं को देख सकते हैं, जो फिर युवक को कुछ देते हुए नजर आ रही है। पूरा वीडियो देखने के बाद समझ आ रहा है कि वह घर में आए मेहमान को शगुन के पैसे दे रही हैं।

आखिर किसने वीडियो पोस्ट की
सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल किया जा रहा है। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ये सभी लड़ाई नहीं कर रही हैं। ये पंजाबियों के शगुन के रुपये देने का तरीका है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर @rspathania ने पोस्ट किया है। वीडियो के पोस्ट करते ही वायरल हो गया है। ट्विटर पर वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स भी काफी चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कश्मीरी काफी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मै तो फटाक से रख लेता है। आती हुई लक्ष्मी को माना नहीं करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।