1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस कबाड़खाने में छिपा है कुत्ता, अगर आपने खोज लिया तो मान जाएंगे कि आपकी नजर तेज है

Optical Illusion: इस कबाड़खाने में छिपा है कुत्ता, अगर आपने खोज लिया तो मान जाएंगे कि आपकी नजर तेज है

 Published : Feb 14, 2023 11:27 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 11:28 pm IST

इस फोटो में एक ऐसा ही अनसुलझा राज सुलझाना है जिसे अब तक बहुत कम लोग ही सुलझा पाए हैं। अब आपकी बारी है।

optical illusion mind game- India TV Hindi
इस फोटो में कुत्ता खोजना है। Image Source : SOCIAL MEDIA

आपको लगता है कि आपकी नजर तेज है तो ये गेम आपके लिए हैं। इस तरह की गेम को ऑप्टिकल इल्यूजन कहते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन खेल में अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। फोटो में ऐसी रहस्यमयी पहेली को सुलझाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। अब देखिए ये फोटो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एक ऐसा ही अनसुलझा राज सुलझाना है जिसे अब तक बहुत कम लोग ही सुलझा पाए हैं।

10 सेकेंड में बताए अपनी जवाब 

आप पहले फोटो को ध्यान से देखें और फिर देखें कि हीरा कहां है। 10 सेकंड के अंदर जवाब आपके सामने होगा। इस तरह से गेम खेलना आसान हो जाता है। केवल एक बार ही समझने में देर होती है। आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कबाड़ का ढ़ेर आसानी से समझ में आ जाएगा लेकिन इन सबके बीच आपको एक कुत्ता खोजना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

क्या आप हार गए? 
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इसमें कुत्ता कहां पर है। आपको बता दें कि कुछ समय बाद इस खेल में लोग हारते नहीं क्योंकि यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल कलर के गोला घेर दिया है, जिससे आपको कुत्ता दिख जाएगा। इस गेम को खेलने से दिमाग पर काफी बेहतरीन प्रभाव पड़ता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।