1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का फाड़ा पोस्टर, हुई FIR दर्ज!

कुत्ते ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का फाड़ा पोस्टर, हुई FIR दर्ज!

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Apr 14, 2023 03:55 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 03:59 pm IST

कुत्ते ने ऐसा क्या किया है कि कुत्ते के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Torn poster of Chief Minister- India TV Hindi
मुख्यमंत्री का फाड़ा पोस्टर Image Source : TWITTER/@IANS_INDIA

आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक कुत्ते के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिलाओं का एक समूह पुलिस थाने गया और कुत्ते के व्यवहार के बारे में शिकायत की। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर कुत्ते ने ऐसा क्या किया है कि कुत्ते के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

कुत्ते ने मुख्यमंत्री जगन रेड्डी का पोस्टर फाड़ दिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को फाड़ता नजर आ रहा है। हमने आपके लिए वो वीडियो अटैच किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुत्ते ने मुख्यमंत्री की पोस्ट फाड़ दी। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कुत्ता अपने मुंह से दीवार पर लगी एक पोस्ट को फाड़ता नजर आ रहा है। इसे लेकर महिलाओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। 

पूरे प्रदेश में उस कुत्ते की चर्चा
बता दें कि यह घटना विजवाड़ा में हुई। महिलाओं ने बताया कि यह हमारे मुख्यमंत्री का अपमान है। महिलाओं ने कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक महिला ने कहा कि उस कुत्ते और इस घटना के पीछे शामिल लोगों की गिरफ्तारी जल्दी की जाए। कुत्तों पर प्राथमिकी दर्ज होने अपने आप में हैरान करने वाला मामला है। इस खबर के बाद पूरे प्रदेश में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।