1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का ऐलान कर रहा था कर्मचारी, अचानक डॉग ने बिगाड़ दिया पूरा माहौल, देखें वायरल वीडियो

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का ऐलान कर रहा था कर्मचारी, अचानक डॉग ने बिगाड़ दिया पूरा माहौल, देखें वायरल वीडियो

 Published : Dec 22, 2022 10:24 am IST,  Updated : Dec 22, 2022 10:24 am IST

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुत्ता एक कर्मचारी को काफी परेशान करता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल खबर- India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। इंटरनेट की इस दुनिया में कई ऐसे वीडियो चौंकाने वाले होते हैं और कई बार ऐसे वीडियो भी हमारे सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर हमारी हंसी नहीं रुकती। आज एक ऐसा ही वीडियो हाथ लगा है जिसे देखते हीं आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में कुत्ते की हरकतें देखकर आप दंग रह जाएंगे। कुत्ते ऐसे तो बहुत प्यारे होते हैं लेकिन कई बार वो कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाते हैं। आमतौर पर आपने देखा होगा कि किसी भी अनजान शख्स को देखकर कुत्ते भौंकने लगते हैं। आए दिन ऐसे इंटरनेट पर वीडियो वायरल भी होते हैं। 

कुत्ता बार-बार काम पहुंचता है बाधा 

अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी सरकार के किसी मसले पर अनाउंसमेंट कर रहा है, तभी कुत्ता अपनी ही बातों में भौंकने लगता है। इससे कर्मचारी के कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। आप आगे वीडियो देख सकते हैं जहां कर्मचारी कुत्ते को भगाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं आप वीडियो में सुन सकते हैं कि वह किसान से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की बात करता है। कर्मचारी कुत्ते को भगाकर अपना काम पूरा करने की कोशिश करता है लेकिन तभी कुत्ता भौंकने लगता है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 
अब 26 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो एक ट्विटर यूजर ने अपलोड करते हुए लिखा कि ताल से ताल मिला..इसके साथ ही ट्विटर पर अन्य यूजर्स के द्वारा भी पोस्ट किए जा रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।