1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत को दावत देकर मेंढक ने की सांप की सवारी, वीडियो देखकर थम जाएगी सांसें

मौत को दावत देकर मेंढक ने की सांप की सवारी, वीडियो देखकर थम जाएगी सांसें

 Published : Jan 31, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Jan 31, 2023 01:01 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप मेंढक के बारे में कुछ न कुछ जरूर कहेंगे। मेंढक की हरकत देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

मेंढ़क ने की सांप की सवारी- India TV Hindi
मेंढ़क ने की सांप की सवारी Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें जानवर शरारती होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लगता है कि जानवर भी खूब मस्ती करते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सांप चप्पल लेकर भाग गया था। उस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया गया था। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद आप मेंढक के बारे में कुछ न कुछ जरूर कहेंगे। मेंढक की हरकत देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

मेंढ़क की मस्ती देख सभी हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक सांप नजर आ रहा है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि सांप के ऊपर एक मेंढक बैठा नजर आ रहा है। सांप एक घने घास के मैदान में रेंगते हुए जा रहा है। वहीं मेंढक सांप के ऊपर मस्ती में बैठे हुआ है। वीडियो में देखने से लग रहा है कि मेंढक को सांप से डर भी नहीं लग रहा है। वो आराम से मजे ले रहा है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर खुब प्यार मिल रहा है। 

पैसे देकर मौत के मुंह में जाना
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि दुनिया का सबसे खतरनाक स्लाइड है। इस वीडियो को 85 हजार लोगों ने देखा है। वहीं तीन हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स के रिप्लाई देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि मौत के मुंह में जाना इसी को कहते हैं। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि इस सवारी के लिए पैसे देकर टिकट खरीदा है। चलिए आपको और भी ऐसे कई रिएक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।