1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवाओं का फैशन देख लोगों के उड़े होश, बोले- 'प्लीज यार ऐसा मत करो'

युवाओं का फैशन देख लोगों के उड़े होश, बोले- 'प्लीज यार ऐसा मत करो'

 Published : Feb 22, 2023 04:01 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 04:01 pm IST

इस तरह के अजीबोगरीब फैशन को देखकर लोग भी इसे अपना रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या फैशन आ गया है जिसे देखने के बाद दिमाग चकरा जा रहा है।

funny fashion viral video- India TV Hindi
फनी फैशन वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/DECLANCHAN

आजकल फैशन के दौर में कई अजीबोगरीब कपड़े देखने को मिल रहे हैं। यह देखने के बाद आप खुद हैरान हो जाएंगे। फैशन का इतना क्रेज हो गया है कि लोग कुछ भी करने को तैयार हो रहे हैं। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस तरह के अजीबोगरीब फैशन को देखकर लोग भी इसे अपना रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या फैशन आ गया है जिसे देखने के बाद दिमाग चकरा जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरी कहानी क्या है?

क्या ये फैशन है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल्स अजीबोगरीब कपड़े पहनकर रैंप वॉक कर रहे हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक की जींस एक घुटने पर है। वहीं दूसरे मॉडल्स के कपड़े भी बेहद अजीबोगरीब है। इन मॉडल्स के रैंप वॉक ने सोशल मीडिया पर लोगों में काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है। 

इस फैशन को देखने के बाद भड़के लोग 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर 40 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। वहीं 62 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये फैशन हो ही नहीं सकता है। एक यूजर ने लिखा कि प्लीज फैशन के नाम पर ड्रामेबाजी को बंद करिए। ये फैशन के नाम पर एक धोखा है। एक अन्य इंस्टा यूजर ने लिखा, क्या इस तरह के कपड़े को पहना जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।