1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साइकिल पर बैठकर लड़की ने कराया बोल्ड एक्सप्रेशन वीडियोशूट, यूजर्स बोले- 'बाबूजी को धीरे ही चलना होगा'

साइकिल पर बैठकर लड़की ने कराया बोल्ड एक्सप्रेशन वीडियोशूट, यूजर्स बोले- 'बाबूजी को धीरे ही चलना होगा'

 Published : Feb 13, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 03:58 pm IST

वीडियोशूट का अंदाज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसमें सबसे खास बात है कि मॉडल ने साइकिल पर बैठकर वीडियोशूट करवाया है, जो वायरल हो रहा है।

hot cycle videoshoot- India TV Hindi
साइकिल पर वीडियोशूट। Image Source : INSTAGRAM/DEVDXB

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में फोटोशूट का चलन काफी बढ़ गया है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में फोटो और वीडियो शूट करवा रहा है। ऐसे में प्रोफेशनल मॉडल्स भी अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सभी की धड़कनें बढ़ा देती हैं। ऐसी ही एक मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियोशूट का अंदाज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसमें सबसे खास बात है कि मॉडल ने साइकिल पर बैठकर वीडियोशूट करवाया है, जो वायरल हो रहा है। 

आखिर क्यों हुआ वायरल?

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की साइकिल के पीछे बैठी नजर आ रही है। वही व्यक्ति साइकिल चला रहा है। वीडियो में मॉडल अपनी लुक को बिखेर रही है, जिसे देखकर सभी के होश उड़ा रही हैं। आप खुद देख सकते हैं कि वीडियो में देखिए मॉडल कैसे एक्सप्रेशन दे रही है। ब्लू कलर की साड़ी में वह अपने बोल्ड अंदाज में बड़ी आसानी से साइकिल के पिछले सीट पर बैठी हुई है। आप वीडियो के बैकग्राउंड में 'बाबूजी धीरे चलना, प्यार में जरा संभलना' गाना सुन सकते हैं। आपको बता दें कि ये गाना 'आर पार' का है। यह फिल्म 1954 में आई थी। आज भी यह गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

एक्सप्रेशन तो जान ले लेंगे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर देव डोडिया ने पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'बाबूजी धीरे चलना'। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन आ रहे हैं। जिन्हें देखने के बाद आप कुछ न कुछ लिखने के पर मजबूर हो जाएंगे। एक यूजर ने लिखा कि बाबूजी को धीरे ही चलना होगा, मैडम शूट करवाने पहली बार जो ऐसे सायकल पर बैठी हैं लेकिन अच्छा है। एक यूजर ने लिखा कि इनके एक्सप्रेशन तो जान ले लेंगे। वहीं एक अन्य इंस्टा यूजर ने लिखा कि रैपिडो में साइकिल कहां से आया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।