1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ टूटने के बाद कुर्सी पर सफल स्टंट करने में कामयाब रहीं लड़की, देखें वीडियो

हाथ टूटने के बाद कुर्सी पर सफल स्टंट करने में कामयाब रहीं लड़की, देखें वीडियो

 Published : Mar 13, 2023 11:58 am IST,  Updated : Mar 13, 2023 12:16 pm IST

लड़की दो कुर्सियों पर खड़ी नजर आ रही है। वह कुर्सी पर खड़े होकर स्टंट करने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की दूसरी कुर्सी पर पैर रखती है।

chair stunt video- India TV Hindi
कुर्सी पर स्टंट का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

कुछ दिन पहले एक लड़की का कुर्सी पर स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लड़की कुर्सी के सहारे एक खास किस्म का स्टंट करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसी बीच लड़की के साथ कुछ अनहोनी हो जाती है। लड़की कुर्सी से सीधे नीचे गिर जाती है। वीडियो देखने से साफ लग रहा था कि लड़की को गंभीर चोटें आई होंगी। अब उसी लड़की का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सबसे हैरानी की बात है कि कुर्सी पर स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है।

फिर से कुर्सियों पर स्टंट 

लड़की दो कुर्सियों पर खड़ी नजर आ रही है। वह कुर्सी पर खड़े होकर स्टंट करने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की दूसरी कुर्सी पर पैर रखती है और बड़ी आसानी से स्टंट पूरा कर लेती है। अगर आपने इस लड़की का पुराना वीडियो देखा है तो आपको याद ही होगा कि ये बच्ची स्टंट करते हुए गिर गई थी। जिससे उसे चोट लग गई, जो लड़की वीडियो में दिखा भी रही है। वह इस स्टंट को करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करती है।

अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को एक वीडियो क्रिएटर पारूल ने अपने हैंडल से पोस्ट किया था। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'पापा की परी उड़ने में कामयाब रहीं' वीडियो को 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं दस लाख से अधिक कॉमेंट्स भी आए हैं। इस वीडियो पर यूजर्स काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लड़के लोग सही कहते हैं पापा की परी उड़ने से नही मानेगी। एक यूजर ने लिखा कि खैर मानो दीदी इस बार कुर्सी काफी मजबूत मिली है। इस वीडियो पर यूजर्स के जवाब चौंकाने वाले है, आप एक बार खुद जाकर उन कॉमेंट्स को पढ़िए फिर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।