1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन को गोद में उठाने के चक्कर में दूल्हे ने कराई अपनी किरकिरी, स्टेज पर ही हुआ धड़ाम; वीडियो वायरल

दुल्हन को गोद में उठाने के चक्कर में दूल्हे ने कराई अपनी किरकिरी, स्टेज पर ही हुआ धड़ाम; वीडियो वायरल

 Published : Jan 02, 2023 08:48 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 08:55 pm IST

सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने कैप्शन में लिखा है कि किसी के कहने पर न चलें, अपने सामर्थ्य अनुसार ही कार्य करें, लोग आपकी गलतियों पर हसने को तैयार खड़े हैं।

दुल्हन को उठाते हुए गिरा दूल्हा- India TV Hindi
दुल्हन को उठाते हुए गिरा दूल्हा Image Source : SCREENGRAB(TWITTER)

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा साधन बन गया है जहां हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। वायरल हुए वीडियो हर तरह के होते हैं,जिनमें शादी के वीडियो भी काफी मात्रा में मिलते हैं। वायरल हुए वीडियोज में किसी वीडियो पर लोग तारीफ करते नजर आते हैं, तो कोई वीडियो लोगों के चेहरे पर हंसी लाता है। ऐसे ही अभी, शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर किसी को हंसी न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आपके चेहरे पर हंसी का भाव आ ही जाएगा। 

दुल्हन को उठाने के चक्कर में हो गई फजीहत

दरअसल, वायरल वीडिया एक शादी का है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक गोल स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं।  वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज के नीचे खड़े लोग दूल्हा-दुल्हन की फोटो और वीडियो बना रहे हैं। लेकिन अचानक से दूल्हा अपनी  दुल्हन को गोद में उठाने की कोशिश करता है लेकिन उठा नहीं पाता। इसके बाद भी दूल्हा शेखी-शेखी में दुल्हन को फिर उठाने की कोशिश करता है और बाद में दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ गोल स्टेज पर गिर जाता है, जैसा कि वीडियो में दिख भी रहा है। इस सब के बीच वीडियो में एक शख्स ये कहता हुआ सुनाई दे रहा कि - यार बेज्जती करा रहे हो यार। इस घटना के बाद बिचारे दूल्हे की फजीहत ही हो जाती है।  

ये दूल्हा दुल्हन का वीडियो @HasnaZarooriHai नाम के ट्विटर हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। साथ ही ट्विटर पर शेयर करने के साथ कैफ्शन में लिखा गया है कि लोगों के कहने पर न चलें,अपने सामर्थ्य अनुसार ही कार्य करें,लोग आपकी गलतियों पर हसने को तैयार खड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।