1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे के दोस्तों ने जयमाला स्टेज से लगाए देशभक्ति नारे, फिर दुल्हन का रिएक्शन देख हर कोई हो गया हैरान

दूल्हे के दोस्तों ने जयमाला स्टेज से लगाए देशभक्ति नारे, फिर दुल्हन का रिएक्शन देख हर कोई हो गया हैरान

 Published : Jan 31, 2023 09:31 am IST,  Updated : Jan 31, 2023 09:33 am IST

शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। इस वीडियो को देखकर शेयर किए बिना नहीं रह पाएंगे।

Patriotic slogans were raised at the wedding- India TV Hindi
शादी में देशभक्ति के नारे लगे Image Source : INSTAGRAM

आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में आपको सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो मिल रहे होंगे। उनमें से कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट होगी है। वीडियो देखने के बाद यही लगता होगा कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। इस वीडियो को देखकर शेयर किए बिना नहीं रह पाएंगे।

स्टेज पर लागाया देशभक्ति नारा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं। दोनों मंच पर खड़े हैं और जयमाला कार्यक्रम चल रहा है। तभी दूल्हे के पीछे खड़े लड़के भारत माता की जय के नारे लगाने लगते हैं। आप वीडियो में साफ सुन सकते हैं कि युवक देश के अन्य महान लोगों का नाम लेते हैं। युवक नारे लगाते हुए कहते हैं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जय, महात्मा गांधी की जय और सुभाष चंद्र की जय। वीडियो में पीछे से एक युवक कहता है कि बस करों कितना नारा अब लगाओगे। 

शादी हो रही है या देश आजाद
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि गेहूं बेचकर रिचार्ज कराया था पैसा वसूल हो गया। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई मैंने कल ही किस्तों पर मोबाइल खरीदा है, मेरे को नहीं पता था कि मेरे को यह सब देखना पड़ेगा। मैं मोबाइल वापस बेच रहा हूं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि शादी हो रही है या देश आजाद हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।