1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्टेज पर चढ़कर दूल्हे ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा- 'आशिक़ हूं मैं कातिल भी हूं'

स्टेज पर चढ़कर दूल्हे ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा- 'आशिक़ हूं मैं कातिल भी हूं'

 Published : Mar 14, 2023 08:57 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 08:57 am IST

इस वायरल वीडियो में आखिर दूल्हा स्टेज पर चढ़कर क्या हरकत कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

groom's viral video- India TV Hindi
दूल्हे का वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

आजकल शादियों का माहौल चल रहा है। ऐसे में शादियों से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी हो रहे हैं कि देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि ऐसा दूल्हा हमने कभी नहीं देखा। तो आइए देखते हैं ये वीडियो और जानते हैं आखिर दूल्हा स्टेज पर चढ़कर क्या हरकत कर रहा है। 

आशिक हूं मैं...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा नजर आ रहा है। इस वीडियो में कुछ कह रहा है, ऐसा लग रहा है कि वो गुस्से में काफी है। इस वीडियो में युवक कहता है, 'क्या करते हो तुम, सुनो मरते दम तक लेकर लड़की को लेकर जाऊंगा। युवक आगे कहता है, मरते दम तक यहां से मांग भर कर लड़की को ले जाऊंगा। इसके बाद जो युवक कहता है, उसे सुनने के बाद शायद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाए। युवक कहता है कि आशिक हूं मैं कातिल भी हूं और सबके दिलों में शामिल भी हूं याद रखना। वो आगे कहता है कि  आशिक हूं मैं कातिल भी हूं और सबके दिलों में शामिल भी हूं, वादों से कभी मुकरता नहीं, मरने से कभी डरता नहीं।

मामला कहां का है?
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का है। इस वीडियो में युवक की हरकत देख हर कोई हैरान है। यह कोई पहला मामला नहीं है जो आपको देखने को मिल रहा है। आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। वहीं आपको बता दें कि भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।