1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Hathi ka video: जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे लोगों के पीछे पड़ा हाथी, आगे हुआ कुछ ऐसा कि जानकर भी नहीं कर पाएंगे यकीन

Hathi ka video: जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे लोगों के पीछे पड़ा हाथी, आगे हुआ कुछ ऐसा कि जानकर भी नहीं कर पाएंगे यकीन

 Published : Mar 03, 2023 06:06 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 06:06 pm IST

यूं तो जंगल सफारी में खतरा तो रहता ही है, लेकिन ऐसा खतरा आपने शायद ही देखा होगा। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में, आखिर हुआ क्या?

elephant attack during jungle safari- India TV Hindi
जंगल सफारी के दौरान हाथी का अटैक Image Source : INSTAGRAM/BIG.CATS.INDIA

क्या आपने जीवन में कभी जंगल सफारी का आनंद लिया है? अगर आपने नहीं लिया है तो आप इस वीडियो को जरूर देखें। जानवरों से प्यार करने वाले लोग सफारी तो खूब करते हैं लेकिन कई बार जंगल सफारी महंगी भी पड़ जाती है। जैसे कुछ लोगों को भारी पड़ गया। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसके बाद जंगल सफारी पर जाने से पहले दस बार सोचेंगे। यूं तो जंगल सफारी में खतरा तो रहता ही है, लेकिन ऐसा खतरा आपने शायद ही देखा होगा। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में, आखिर हुआ क्या?

हाथी ने लोगों पर किया अटैक 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों का एक समूह जंगल से भागता हुआ नजर आ रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग कार पर भी फंसे हुए हैं। ड्राइवर सभी को भागने का इशारा करता है। हाथी को देखने के बाद लगता है कि वह काफी गुस्से में है। वह गाड़ी पर हमला करता है। एक हाथी के पीछे अधिक दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर के बाद फिर हाथी वहां से चला जाता है। वीडियो देखकर लग रहा है कि लोगों की जान बच गई है। सभी लोग दूसरी कार पर सुरक्षित रूप से सवार हो जाते हैं।

ऐसे घटना देखने को मिलती रहती है
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि आखिर कब इंसान इस खुबसुरत क्रिएचर्स को छोड़ेंगे? वीडियो को 32 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं 1300 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो कुछ यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम सभी जानवर ही है तो इसमें कन्फ्यूजन वाली बात क्या है?आपको बता दें कि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जब आप भी सफारी पर जाएं तो अपनी सुरक्षा का ख्याल जरूर रखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।