1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. DRONE से फोटोग्राफी करने वालों के उड़ जाएंगे होश, देखिए मगरमच्छ कैसे खा गया ड्रोन

DRONE से फोटोग्राफी करने वालों के उड़ जाएंगे होश, देखिए मगरमच्छ कैसे खा गया ड्रोन

 Published : Jan 02, 2023 01:28 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 01:28 pm IST

इस वीडियो को @sonmonib5 ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है जो पेशे आईएएस हैं। वीडियो को पोस्ट कते ही वायरल हो गया है।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

 

आपने ड्रोन से फोटोग्राफी देखी होगी। क्या आप यकीन करेंगे अगर हम कहें कि ड्रोन को मगरमच्छ ने खा लिया। जी हां ये 100% सही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में मगरमच्छ ड्रोन को खा जाता है। इस वीडियो को देखकर कोई विश्वास करने पर तैयार नहीं है। 

मगरमच्छ को चल रही थी फोटोग्राफी 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रोन नदी के ऊपर दिखाई दे रहा होता है। वीडियो में आगे हम देख सकते हैं कि अचानक नदी में एक मगरमच्छ दिखाई देता है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि फोटोग्राफर मगरमच्छ का फोटोशूट कर रहा है। ड्रोन धीरे-धीरे मगरमच्छ के काफी करीब पहुंच जाता है। तभी मगरमच्छ ड्रोन को मुंह में ले लेता है। इसके बाद हम वीडियो में देख सकते हैं कि मगरमच्छ ड्रोन को आसानी से खा जाता है। मगरमच्छ की इस हरकत को देख सभी हैरान है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

किसने वीडियो को किया पोस्ट 
इस वीडियो को @sonmonib5 ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है जो पेशे आईएएस हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ड्रोन वाइल्डलाइफ को कैपचर करने गया था लेकिन वाइल्डलाइफ ने ड्रोन को ही कैपचर कर लिया है। वीडियो को अब तक 11 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर अजीबोगरीब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वीडियो देख यूजर्स हंसने वाला इमोजी प्रतिक्रिया में दे रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।