1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IND vs PAK वनडे वर्ल्ड कप मैच: सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट, आप भी देखकर हो जाएंगे लोटपोट

IND vs PAK वनडे वर्ल्ड कप मैच: सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट, आप भी देखकर हो जाएंगे लोटपोट

 Published : Oct 14, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 02:36 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम आज अपने तीसरे वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान का सामना कर रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

 IND vs PAK ODI World Cup match- India TV Hindi
IND vs PAK वनडे वर्ल्ड कप मैच Image Source : PTI

नई दिल्ली: वनडे विश्वकप 2023 का बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान का मैच गुजरात के अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है। इस मैच का पूरी दुनिया को कई महीनों से इंतजार था। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। एकतरफ जहां मैदान पर रोमांचक माहौल था तो वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स जमकर इस मैच के चटखारे ले रहे थे। 

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर तो इस मैच से जुड़े कई पोस्ट जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 12 अक्टूबर को मैच से पहले अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट का ऐलान किया था। इसके जवाब में एक यूजर ने सूर्यवंशम फिल्म का एक बड़ा ही फेमस मीम पोस्ट करते हुए कहा कि यह कोई VIP नहीं है, जिनके लिए यह सब किया जाए।

वहीं पाकिस्तानी खिलाडी मोहम्मद रिजवान के एक वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि आपने घबराना नहीं है।

वहीं एक यूजर ने भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें मशहूर फिल्म 300 एक सीन को दिखाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।