1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भोजपुरी और हिंदी बोलती विदेशी महिला को देख रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

भोजपुरी और हिंदी बोलती विदेशी महिला को देख रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

 Published : Feb 09, 2023 08:27 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 08:38 pm IST

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी पहने एक लड़की बिहार की संस्कृति के बारे में बात कर रही होती है।

jessica viral video- India TV Hindi
जेसिका Image Source : INDIAWITHJESSICA/INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे कि एक विदेशी महिला इतनी अच्छी भोजपुरी कैसे बोल सकती है। इन वाक्यों को पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि हम आपको क्या बता रहे हैं। हम आपको जो बताने जा रहे हैं उससे पहले इस वीडियो को देख लें। फिर आपको पूरी कहानी बताते हैं।

विदेशी महिला को भोजपूरी बोलते हुए?

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी पहने एक लड़की बिहार की संस्कृति के बारे में बात कर रही होती है। जैसा कि आप बिहार के गांवों में अक्सर देखते होंगे। इस वीडियो में लड़की भोजपुरी भाषा में कहती है कि तुम्हारे बेटे ने विदेशी लड़की से शादी की है। लड़की आगे कहती है कि ये अंग्रेजी लड़की हमारी संस्कृति को कैसे समझेगी? वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ ही देर में एक विदेशी महिला आती हैं, जो भोजपुरी भाषा में बोलना शुरू कर देती हैं। यह देखकर चाची का किरदार निभा रही लड़की चौंक जाती है। यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड वीडियो है। 

आखिर कौन हैं विदेशी महिला? 
वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 93 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर मजा आ गया। बिहारी होने पर गर्व महसूस हो रहा है। अब आपको बताते हैं कि वीडियो में दिखने वाली विदेशी महिला कौन हैं? इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर जेसिका ने अपने हैंडल से शेयर किया है। जेसिका पिछले 17 सालों से भारत में रह रही हैं। उन्होनें बिहार के रहने वाले एक युवक से शादी की हैं। शादी के बाद जेसिका इंडिया में रहने लगी हैं। इसका असर है कि जेसिका धाराप्रवाह हिंदी बोल लेती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।