1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'काम करने की जरूरत नहीं, अब कौआ लाकर देगा पैसा', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

'काम करने की जरूरत नहीं, अब कौआ लाकर देगा पैसा', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

 Published : Feb 06, 2023 05:42 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 05:45 pm IST

इस वीडियो में कबूतर नहीं बल्कि एक कौआ है। इस कौए की हरकत देखकर आप भी यही कहेंगे कि हमारे पास भी ऐसा कौआ होना चाहिए।

kauaa viral video- India TV Hindi
कौआ का वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

हर दिन कई ऐसे वीडियोज देखते होंगे, जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान हो जाते होंगे। वीडियो देखने के बाद आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? आपने पुराने जमाने की एक बात सुनी होगी कि पहले लेटर को भेजने के लिए कबूतरों का इस्तेमाल किया जाता था। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इस वीडियो में कबूतर नहीं बल्कि एक कौआ है। इस कौए की हरकत देखकर आप भी यही कहेंगे कि हमारे पास भी ऐसा कौआ होना चाहिए।

ये कौआ काफी शानदार है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खिड़की से कौआ आ रहा होता है। वीडियो देखने के बाद आप जरूर दंग हो जाएंगे। कौआ अपनी चोंच में नोट लिए हुए दिखाई दे रहा होता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कौआ से युवक उस नोट को अपने हाथ में लेता है। इसके बाद नोटों की गिनती करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दराज नोटों से भरी हुई है। युवक नोटों को उसी दराज में रख देता है।

क्या यहीं देखना बाकी रह गया था? 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या आप इस तरह सफलता हासिल करना चाहते हैं।  इस वीडियो को 8 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, इसे 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी काफी चौंकाने वाले हैं। कुछ जवाब ऐसे हैं जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। एक यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा कौआ है, हम भी इसे अपने घर लाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि कितना मेहनती कौआ कर रहा है, पैसा लाकर दे रहा है। अब कौए के मालिक को कुछ नहीं करना होगा। एक यूजर ने फनी अंदाज में लिखा कि अब बस यहीं देखना बाकी रह गया था। एक यूजर ने कहा कि अब काम करने की जरूरत नहीं, अब कौआ लाकर देगा पैसा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।