1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब आमने-सामने आए लंगूर और शेर, फिर जो हुआ जानकर दहल जाएगा दिल

जब आमने-सामने आए लंगूर और शेर, फिर जो हुआ जानकर दहल जाएगा दिल

 Published : Mar 01, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 12:45 pm IST

आप सोच रहे होंगे कि शेर तो पेड़ पर नहीं चढ़ सकता है, इसमें कोई शक नहीं लेकिन ये वीडियो उदाहरण है।

lion and langur video viral - India TV Hindi
शेर और लंगूर का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े हर रोज वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। उन वीडियोज में कुछ ऐसे जानवरों की लड़ाई देखने को मिलती है, जिनकी लड़ाई बेहद हैरान कर देने वाली होती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के राजा शेर की लंगूर को पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ जाता है। आप सोच रहे होंगे कि शेर तो पेड़ पर नहीं चढ़ सकता है, इसमें कोई शक नहीं लेकिन ये वीडियो उदाहरण है कि शेर भी पेड़ पर शिकार करने के लिए चढ़ सकता है। 

शेर से मांगी रहम की भीख 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर पेड़ पर चढ़ता नजर आ रहा है। वहीं पेड़ के आखिरी छोर पर एक लंगूर दिखाई दे रहा है। लंगूर की जान को खतरा है। एक शेर शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है। वह लंगूर को नीचे गिराने की कोशिश करता है, वह बार-बार कोशिश करता है। वहीं लंगूर किसी भी तरह से अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहता है। लेकिन लंगूर की किस्मत उसके साथ नहीं है। शेर लंगूर को नीचे गिरा देता है, जिसके बाद शेर नीचे लंगूर पर हमला कर देते हैं। इसके बाद सभी शेर मिलकर लंगूर को मारकर अपना शिकार बनाते लेते हैं। 

भागने में रहा नाकाम
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शाने चौंकाने वाले आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लंगूक के लिए आखिर समय था जो खत्म हो गया। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगा कि लंगूर भाग जाएगा लेकिन वो नाकाम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।